Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः ऑटो की टक्कर से पलटी गर्म तेल से भरी कढ़ाई, हलवाई झुलसा

ऑटो की टक्कर से पलटी गर्म तेल से भरी कढ़ाई, हलवाई झुलसा

उज्जैन, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर होटल में काम कर रहे हलवाई से टकरा गया। टक्कर लगने से गर्म तेल की कढाई भी हलवाई पर आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को तोपखाना क्षेत्र में एक ऑटो अनियंत्रित होकर होटल में हलवाई का काम कर रहे रोशन पुत्र छोटेलाल अकोदिया से टकरा गया। टक्कर के दौरान गर्म तेल से भरी हुई कढ़ाई भी रोशन पर आ गिरी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के कारण मौके पर हडक़ंप मच गया। होटल पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *