उज्जैन के जालसाज इंदौर में बना रहे थे जाली नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन के जालसाज इंदौर में बना रहे थे जाली नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की उज्जैन पुलिस ने पांड्याखेड़ी रेलवे ब्रिज के नीचे छापेमारी कर 17 लाख 50 हजार रुपये के जाली Indian नोटों के साथ दो युवकों को धर दबोचा. दोनों आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 35 बंडल बरामद हुए जो देखने में एकदम असली जैसे थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये नोट इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने गंगा विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में छापे जा रहे थे.

शुक्रवार दोपहर मुखबिर से खबर मिली थी कि भारी मात्रा में नकली नोट लेकर दो लोग उज्जैन में डिलीवरी देने आ रहे हैं. थाना चिमनगंज मंडी और क्राईम ब्रांच की टीम ने राजरायल कॉलोनी से पांड्याखेड़ी ब्रिज तक इलाका घेर लिया. तलाशी के दौरान ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी की वजह से पकड़े गए. पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमांशु उर्फ चीनू गोसर 26 वर्ष निवासी गऊघाट रेलवे कॉलोनी और दीपेश चौहान 22 वर्ष निवासी शिवगंगा सिटी हाटकेश्वर के रूप में हुई. हिमांशु के पास से 11 लाख और दीपेश के पास से 6.50 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोट मिले. सभी नोटों में सिक्योरिटी थ्रेड, माइक्रो प्रिंटिंग, ग्रीन इंक पैटर्न तक था, जो आम आंखों से पकड़ में नहीं आ रहा था.

हाई क्वालिटी मशीन से करते थे प्रिंट

आरोपियों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच और चिमनगंज पुलिस की टीम ने इंदौर में गंगा विहार कॉलोनी के फ्लैट पर छापा मारा. वहां से हाई क्वालिटी ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, स्पेशल करेंसी पेपर, प्रिंटिंग केमिकल, सिक्योरिटी थ्रेड, कटर मशीन और सैकड़ों अधबने और तैयार नोटों की शीट्स बरामद हुईं. पुलिस का मानना है कि यह रैकेट काफी दिनों से चल रहा था और Madhya Pradesh के अलावा दूसरे राज्यों में भी नोट सप्लाई किए जा रहे थे.

इंदौर से चला रहे थे गौरखधंधा

कड़ी पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे इंदौर में अपने साथी राजेश बरबटे (फरार) के साथ मिलकर यह धंधा चला रहे थे. 10 लाख के जाली नोट 1 लाख असली में बेचते थे. हैरानी की बात यह कि हिमांशु पहले भी इंदौर और उज्जैन में नकली नोट के कई मामलों में जेल जा चुका है. नीलगंगा और अन्नपूर्णा थाने में उसके खिलाफ 489ए, बी, सी, डी, ई और 120बी भादवि के प्रकरण दर्ज हैं.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाने में Indian न्याय संहिता की धारा 178, 179, 180 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. सभी बरामद सामान और नोटों को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. फरार आरोपी राजेश बरबटे और पूरे नेटवर्क को पकडऩे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है.

इनका कहना है….

क्राईम ब्रांच और चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लाख 50 हजार रुपए के जाली नोट पकड़े है. आरोपियों द्वारा इंदौर में फ्टैल लेकर वहां पर 500-500 रुपए के नोट प्रिंट किए जाते थे.

प्रदीप शर्मा, Superintendent of Police

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a Comment