Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी को होगा, समिति का हुआ गठन

हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी को होगा महावीर बस्ती में

उज्जैन, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन महानगर के मधुकर नगर की महावीर बस्ती में 11 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन होगा। रविवार को गोकुल धाम परिसर, पिपलीनाका में कार्यालय का शुभारंभ कर हिन्दू उत्सव समिति का गठन किया गया।

दिनेश भट्ट ने बताया कि समिति में संयोजक योगेन्द्र कुमावत, सह संयोजक डॉ. ओपी वैष्णव एवं ओमप्रकाश गेहलोत तथा निधि प्रमुख प्रवीण टांक को बनाया गया। साथ ही समिति में 26 सदस्य बनाए गए। इस कार्यक्रम के अतिथि अभा संत समिति जिलाध्यक्ष संत विशाल दास, महानगर संघ चालक योगेश भार्गव, महानगर कार्यवाह राकेश खांडेकर, महानगर प्रचारक पंकज चौधरी, हिन्दू उत्सव समिति मधुकर नगर अध्यक्ष डॉ. रामतीर्थ शर्मा थे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि लगातार छोटे-छोटे आयोजन बस्ती के 7 मोहल्लो में 11 जनवरी के कार्यक्रम के लिए किए जाएं, ताकि मुख्य कार्यक्रम भव्य हो। संचालन इंदरसिंह रघुवंशी ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *