Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः नगर निगमकर्मचारियों ने निगम गेट पर जमकर की नारेबाजी

नगर निगमकर्मचारियों ने निगम गेट पर जमकर की नारेबाजी

उज्जैन, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरूवार को नगर गिम के कर्मचारियों ने निगम गेट पर जमकर नारेबाजी की। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट ने गेट मिटिंग में आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त को छोडक़र बाहर से आए अधिकारी केवल अपनी स्वार्थ पूर्ति करना चाहते हैं। कर्मचारियों से उन्हे कोई लेना देना नहीं होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम,उज्जैन में शासन ने जब से उज्जैन के बाहर से अधिकारियों को पहुंचाना शुरु किया है,तब से आज तक ये अधिकारी अपनी स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर यहां से चले जाते हैं। पहले स्थानीय स्तर के अधिकारी होते थे, जो नगर निगम के कार्यो को लगन एवं ईमानदारी से करते थे। नगर निगम की गरिमा को उनके द्वारा समझा जाता था, लेकिन ये बाहर से आये अधिकारियों (आयुक्त के अतिरिक्त) को केवल अपनी स्वार्थ की पूर्ति करना होता है। नगर निगम के अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों से कोई लेना-देना नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा करोड़ों रुपये के कार्य सौंपे जाते हैं लेकिन अधिकारियों को उज्जैन शहर के कार्यों से कोई मतलब नहीं होता है। नगर निगम में आयुक्त के साथ मीटिंग में सभी मांगों पर सहमति बन जाती है,लेकिन उनके अधिनस्थ अधिकारियों द्वारा कोई रुचि नहीं ली जाती है। जिससे निगम का कर्मचारी आज परेशान हो रहा है, जिनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। इसलिए हमें आंदोलन की राह अपनाना पड़ती है।

भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ नेता मनोहर गिरी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्त मांगों का निराकरण कराने हेतु राज्य कर्मचारी संघ हमेशा निगम कर्मचारियों के साथ खड़ा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने कहा कि निगम अधिकारियों का दुव्र्यवहार कर्मचारियों के प्रति बढ़ता ही जा रहा है, एक अदने से प्रभारी अधिकारी के कहने पर अपर आयुक्त (वित्त) ने एक कर्मचारी से दुव्र्यवहार किया,जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी ने कहा कि सम्पत्ति कर वसूली में रिकार्ड 5 करोड़ से अधिक की आय निगम ने अर्जित की है। इसके बावजूद सम्पत्ति कर के अधिकारियों-कर्मचारियों का 7 दिवस का वेतन रोक दिया गया।

गेट मिटिंग को रमेशचंद्र निगम, पीएल टटवाल, नितिन मुसले, मनसुख मेहरवाल ने भी संबोधित किया। संचालन सफाई कामगार संघ सचिव संदीप कलोसिया ने किया। इस अवसर पर रामविलास गुप्ता, रमेशचंद्र मकवाना, दशरथ लोदवाल, अजयप्रकाश मेहता, कमलकिशोर गेहलोत, लक्ष्मीनारायण चंदेल, उमाशंकर मिश्रा, जफर आलम अंसारी, अमरनाथ झा, वजीर बेग, अल्काब, गय्यूर, अजय दावरे, महेश झांझोट, राजेश लोट, शैलेन्द्र तेजी, सोनू पटोना, शैलेष नागर, दिलीप घावरी, जयनारायण आर्य, मुकेश कल्याणे, सुधीर भारती, मनोज सक्सेना, संतोष शर्मा, धीरज कलोसिया, अजय संगत उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *