Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः पुजारियों की मांग- सिंहस्थ में 13 अखाड़ों के लिए 13 अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाएं स्नान घाट

सिंहस्थ में 13 अखाड़ों के लिए 13 अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाएं स्नान घाट....!

उज्जैन, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने रामघाट पर मां शिप्रा का पूजन कर दूग्धाभिषेक किया और शिप्रा के पवित्र जल का आचमन किया। इस अवसर पर पुजारी महासंघ ने राज्य शासन से मांग की कि सिंहस्थ में 13 अखाड़ों के लिए अलग-अलग 13 स्नान घाट बनाएं जाएं।

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने मांग की कि सिंहस्थ-2028 हेतु शासन द्वारा क्षिप्रा नदी प्रवाह क्षेत्र में त्रिवेणी से 29 किमी घाट निर्माण किया जा रहा है,जो वर्तमान में प्रचलित कार्य है।निर्माणाधीन घाटों पर 13 अखाड़ों के स्नान लिए 13 अलग-अलग स्थानों पर स्नान व्यवस्था करे। वहीं रामघाट पर शंकराचार्यजी के स्नान की व्यवस्था की जाए।

पुजारी महासंघ ने सभी अखाड़ों के संतों से निवेदन किया है कि प्रयागराज की दुर्घटना को देखते हुए, उज्जैन में शाही स्नान के समय ऐसा करने से भीड़ प्रबंधन आसान होगा और किसीप्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो जाएगी।

रविवार को पुजारी महासंघ ने मां क्षिप्रा का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी की उपस्थिति में रामघाट पर किया। इस अवसर पर महेश पुजारी ने कहाकि सनातन धर्म संस्कृति में पूरे देश के तीर्थ स्थलो और नदियों को पवित्र माना गया है। कई दिनों से यह देखने में आ रहा है कि कुछ लोगों द्वारा तीर्थ स्थल की नदियों का जल अपवित्र, दूषित और आचमन योग्य नहीं बताया जा रहा है। यह अनुचित होकर सनातन धर्म के साथ पवित्र नदियों का अपमान हैं। इसका सीधा असर आम श्रद्धालुओं पर पड़ता हैं।

पुजारी महासंघ के तीर्थ पुरोहित, पुजारियों और ब्राह्मणों ने मां शिप्रा का जल आचमन कर संदेश दिया कि क्षिप्रा नदी का जल पवित्र एवं शुद्ध है। यह शरीर के विकारों का नाश करता है। जो लोग क्षिप्रा नदी के जल को दूषित बताते हैं, वे सनातन धर्म संस्कृति को ठेस पहुंचा रहे हैं। पहले वह अपने मन के मैल को साफ करें, फिर तीर्थों और नदियों की बात करें। पुजारी महासंघ ने देश के सनातन धर्मावलंबियों से अपील की कि देश की सभी पवित्र तीर्थ स्थलों पर जाकर स्नान,ध्यान,दान कर पवित्र नदियों के जल का आचमन करें।

पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को एक मांगपत्र सौंपा जाएगा, जिसमें पुजारी महासंघ द्वारा तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर मौजूदा तीर्थ समस्याओं के निराकरण का उल्लेख किया जाएगा। रविवार को शिप्रा तट पर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश मेहता,नगर अध्यक्ष मंगल पुजारी,उपाध्यक्ष राकेश जोशी तीर्थ पुरोहित, भागवताचार्य आशीष अग्निहोत्री,धनेश्वर धाम प्रमुख धनीराम तिवारी,राजू बैरागी, महेंद्र सिंह बैंस,मोहित तिवारी, किशन पांडे,आशीष अग्निहोत्री, आशीष ठक्कर,राम शमा,राहुल व्यास, शैलेंद्र नागर,राहुल जोशी,हिमांशु शर्मा,चंद्रशेखर पाठक,आशीष शर्मा,अजय दुबे,शुभम शर्मा,हरीश व्यास,अरुण शर्मा उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *