Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः खाचरौद में मासूम बालिका की हत्या केआरोपी का जुलूस निकाला

खाचरौद में मासूम बालिका की हत्या केआरोपी का जुलूस निकाला

उज्जैन, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की पुलिस ने जिले के खाचरौद नगर में 9 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रियाज पुत्र शब्बीर खां ने आरोप स्वीकार करते हुए बयान दिया है कि उसने अनैतिक कार्य की कोशिश की। असफल रहने पर मासूम को बोरी में बंद करके उसके सिर पर मोगरी से कई वार किए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का जुलूस भी निकाला।

मीडिया को मंगलवार को जानकारी देते हुए एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे रो पड़ी। भरे गले से बोली-यह आत्मा को झकझोर देनेवाला मामला है। आरोपी ने अनैतिक कार्य में असफल होने पर मासूम को पहले धक्का दिया,जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद मासूम को बोरी में बंद करके उसके सिर पर मोगरी से कई वार किए। मासूम के चेहरे और सिर की हड्डियां टूट गई थी। पुलिस ने पूरा घटनाक्रम उजागर किया,जिस अनुसार-

थाना खाचरौद पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर की शाम जूना शहर की काजी गली निवासी 9 वर्षीय बालिका को गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से मासूम को मेडिकल कॉलेज, रतलाम रेफर किया गया। इलाज के दौरान 14 दिसंबर को बालिका की मौत हो गई। बालिका की नानी ने पुलिस को बताया था कि वह घर से खेलने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई। इसी दौरान पड़ोसी रियाज पिता शब्बीर खां बच्ची को घर लाया और कहा कि वह छत से गिर गई है। बच्ची के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिजनों ने रियाज पर संदेह व्यक्त किया था।

इस आधार पर संदेही रियाज पिता शब्बीर खां को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पहले तो वह पुलिस को गफलत में रखता रहा। जब सख्ती की तो उसने पूरा वाकया बताया। उसने बताया कि बच्ची सड़क पर खेलते हुए उसके घर के सामने तक आ गई। वह उसे अंदर ले गया। जब वह अपने इरादें में कामयाब नहीं हुआ तो उसने बालिका को जमीन पर धक्का देकर बेहोश कर दिया और उसके बाद बोरी में भरकर उसके सिर पर मोगरी से कई वार किए। उसने घटनास्थल के साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया और बच्ची को परिजनों के पास ले जाकर खुद को निर्दोष दिखाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार रियाज ने मोका मुआयना के दौरान घटना स्थल से भागने का प्रयास किया। इस दौरान वह घायल हो गया।

अभिभाषकों ने किया बहिष्कार: नागदा प्रतिनिधि के अनुसार नागदा-खाचरौद के अभिभाषकों ने रियाज का केस नहीं लडऩे का निर्णय लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *