Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन गुरुवार को

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन गुरुवार को

उज्जैन, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन गुरूवार को सम्पन्न होगा। उज्जैन महानगर प्रचार प्रमुख ओजस व्यास ने बताया कि महानगर के 525 मौहल्लों में एक साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम होंगे। संघ शताब्दी वर्ष के शुभारंभ अवसर पर शस्त्र पूजन विशेष और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक मौहल्ले में स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्रों की विधिपूर्वक पूजा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वीरता,अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जाग्रत करना है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, समाजजन और स्वयंसेवक शामिल होंगे। उन्होने बताया कि यह संघ की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है,जिसमें शौर्य,संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संगम देखने को मिलता है।

पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन

जिला पुलिस द्वारा गुरूवार को नागझिरी स्थित पुलिस लाइन पर परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर हवन होगा वहीं भूरे कद्दू को तलवार से एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा काटा जाएगा।

देवास मार्ग स्थित पुलिस लाइन में जिला पुलिस का शस्त्रागार भी है। वहीं आरक्षित पुलिस बल तथा समस्त संसाधन यहां रहते हैं। वर्षो से शस्त्र पूजन यहीं पर होता आया है। गुरूवार को दोपहर 2.30 बजे प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के आतिथ्य में पूजन कार्यक्रम होगा। रक्षित निरीक्षक रणजीतसिंह के अनुसार सर्वप्रथम मां काली का पूजन होगा। पश्चात यहां उपलब्ध शस्त्रों यथा एके-47,एसएलआर,थ्री नॉट थ्री, पिस्टल,रिवाल्वर,इंसास का पूजन किया जाएगा। इसीप्रकार घुड़सवार दल के घोड़ों का पूजन किया जाएगा। परिसर में सभी थानों,कार्यालयों से लाए गए वाहनों का पूजन किया जाएगा।

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के लिए मुहूर्त समय

पद्मश्री डॉ.वि.श्री.वाकणकर वेधशाला,डोंगला के अनुसार राष्ट्रीय सौर 10 आश्विन शुक्ल पक्ष विक्रम संवत्-2082 कलियुगाब्द- 5127

02 अक्टोबर,2025 के मुहूर्त

शुभ: प्रात: 6.18.42 बजे से 7.48.01 बजे तक

चर: प्रात: 10.46.38 बजे से 12.15.57 बजे तक

लाभ: दोपहर 12.15.57 बजे से 13.45.16 बजे तक

अमृत: दोपहर 1.45.16 बजे से 3.14.34 बजे तक

शुभ: अपरांह 4.43.53 बजे से सायं 6.13.11 बजे तक

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *