Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः अनियमितताएं पाई जाने पर पाटीदार मेडिकोज को कारण बताओ नोटिस जारी

मेडिकल स्टोर की जांच करते अधिकारी

उज्जैन, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के पाटीदार हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के भू तल पर स्थित मेडिकल स्टोर्स के संचालक को ड्रग इंस्पेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक मरीज के परिजन ने शिकायत की थी कि उसे जो बिल दिया गया,उस अनुसार दवाई की अधिक कीमत ली गई। दवाई की कीमत दवा के पैकेट पर कम थी और बिल में अधिक। मौके पर अन्य अनियमितताएं भी पाई गई। पूर्व में भी अनियमितता पाई जाने पर इस मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई हो चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर देशराजसिंह राजपूत ने बताया कि कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के संज्ञान में शिकायत आने के बाद उनके निर्देश पर दवाओं की लेबल पर निर्धारित /अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर औषधि का विक्रय किए जाने पर फ्रीगंज स्थित पाटीदार मेडिकोज की जांच की गई थी। उन्होने बताया कि मरीज के परिजन ने शिकायत की थी। शिकायत की जांच की गई तो जांच में पाया गया कि मेडिकल स्टोर्स संचालक ने शिकायतकर्ता को जो औषधि प्रदान की गई,जिसकी एमआरपी 812.65 रू.है। जबकि विक्रय बिल पर अन्य समान औषधि का जो बैच नम्बर अंकित है,वह दूसरा था। उस अनुसार उसकी एमआरपी 893.90 रू.हैं।

पूर्व में भी हो चुकी है जांचराजपूत ने बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता की शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत तथा जांच के दौरान उक्त मेडिकल स्टोर पर मौके पर अन्य अनियमितताएं भी पाई गई। पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायत पर इस मेडिकल स्टोर पर पाई जाने पर विधिवत कार्यवाही की जा चुकी है। जो दवाई चिकित्सक द्वार लिखी जाती है,उससे हटकर अधिक कीमत वाली दवाई मरीज या उसके परिजन,जाकि काउंटर पर आते हैं,को दी जाती है। उन्होने बताया कि अत: जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में पाई गई अनियमितता व नियमानुसार मेडिकल स्टोर का संचालन न करने के कारण संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिसका संचालक द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के उपरांत अन्य आगामी कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *