Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः सिंहस्थ मेला अधिकारी ने की सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा

सिंहस्थ मेला अधिकारी ने की सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा

उज्जैन,4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त आशीष सिंह के साथ कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार को हरी फटक ब्रिज पर बनने वाली रोटरी, 6 लेन ब्रिज,अंडरपास, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं की संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी उपस्थित थे।

बैठक में सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्रिज के पास बनने वाली पार्किंग, उसकी दूसरी भुजा के पास बनने वाले अंडरपास, हरी फाटक रोटरी और सिक्स लेन ओवर ब्रिज के संबंध में चर्चा की गई। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि इसके लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था का अवलोकन करें। साथ ही ओरिजिन से डेस्टिनेशन अनुसार समीक्षा कर 7 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सभी निर्माण कार्य पर पुन: चर्चा होगी। बैठक में इंदौरगेट से चिमन बाग तक बनने वाले एलिवेटेड रोड और निकास चौराहे तक बनने वाले एलिवेटेड रोड के बारे में भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिए कि ट्रैफिक व्यवस्था और गुजरने वाले ट्रैफिक की पूरी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *