Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः स्वर्णगिरी के घने जंगल में चल रहा 200 नव आरक्षकों का विशेष प्रशिक्षण

स्वर्णगिरी के घने जंगल में चल रहा 200 नव आरक्षकों का विशेष प्रशिक्षण

उज्जैन, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्यप्र देश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील स्थित ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग के मां पार्वती धाम के समीप स्थित स्वर्णगिरी जंगल क्षेत्र में पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) के नव आरक्षकों का सात दिवसीय विशेष जंगल प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। कड़ी मेहनत और अनुशासन के साक्षी बन,फील्ड ड्यूटी में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए जवान तैयार हो रहे हैं। गत 18 दिसंबर से प्रारंभ इस शिविर का समापन 24 दिसंबर को होगा।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान नव आरक्षकों को जंगल आधारित ऑपरेशनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शिविर सुरक्षा व्यवस्था, सेक्शन फॉर्मेशन, जंगी चालें, इशारों के माध्यम से संवाद, डाकुओं के छुपे होने की सूचना पर गांव का घेराव, ए-बुश लगाना, एनकाउंटर की रणनीति तथा सघन सर्चिंग ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इन अभ्यासों के माध्यम से जवानों को टीमवर्क और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करवाई जा रही है।

जंगल कैंप का उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक पीटीएस मनीषा पाठक सोनी ने शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि जंगल कैंप का उद्देश्य जवानों को कठिन और जोखिम भरी परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में जंगल में जीवन यापन के तरीके, सुरक्षित छुपाव प्राप्त करने की तकनीक और दुश्मन से मुकाबले की तैयारी कराई जा रही है। इसप्रकार के ऑपरेशनों में गोपनीयता, सतर्कता, सजगता, चुस्ती और अनुशासन बेहद जरूरी होता है। बेहतर प्रशिक्षण ही फील्ड ड्यूटी के दौरान सफलता की कुंजी है।

पीटीएस का स्टॉफ भी हुआ शामिल

जंगल कैंप प्रशिक्षण शिविर में 200 नव आरक्षक और 25 से अधिक पीटीएस स्टॉफ के साथ ही उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस नंदकिशोर मालवीय, सीडीआई मेवाराम राजोरिया, रक्षित निरीक्षक शशि वर्मा, उपनिरीक्षक सुनील जाट शामिल हुए है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *