Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः फर्जी सिम बेचने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, 3 माह से था फरार

फर्जी सिम बेचने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, 3 माह से था फरार

उज्जैन, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी को महाकाल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनामी घोषित किया था। वह पीछे 3 महीनों से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि 10 सितंबर को महाकाल रोड निवासी इमरान नागौरी के खिलाफ फर्जी सिम बेचने का प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस दौरान फर्जी सिम का उपयोग करने वाले कुछ युवकों को दबोचा था। उक्त कार्रवाई के बाद से ही आरोपी उबेद पिता अफशीन कुरैशी 28 वर्ष निवासी 63 राणाप्रताप मार्ग बदनावर हो गया था। 3 महीनों की खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे क्षीरसागर मैदान से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

ग्राहकों के दस्तावेज से जारी की फर्जी सिम

थाना महाकाल पुलिस ने बताया कि सभी मोबाइल कंपनी सिम विक्रेताओं को एक पीओएस कोड देती है। जिसके माध्यम से ग्राहकों को मोबाइल सिम जारी की जाती है। ऐसा ही एक कोर्ड इमरान के नाम से जारी था। इमरान ने अपने कुछ ग्राहको के दस्तावेजों का उपयोग कर 15 फर्जी सिम जारी करवाकर अन्य लोगों को बेच दिया था। जिनका उपयोग डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों में किया गया था।

उबेद के माध्यम से बेची थी सिम

पूछताछ के दौरान इमरान नगौरी ने अपने सहयोगी उबेद पिता अफशीन कुरैशी के माध्यम से फर्जी सिम बेची थी। उबेद कुरैशी फर्जी सिमों को आगे अन्य लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। उक्त कार्रवाई में पुलिस ने कई लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा था।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *