Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः डबरी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत

डबरी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत

उज्जैन, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन की बडऩगर तहसील के समीप ग्राम झालरिया में बुधवार दोपहर में डबरी में नहाने गए तीन बच्चे डूबने लगे। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अन्य बच्चों ने एक को तो बचा लिया। लेकिन दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हा गई। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे ममेरे भाई है।

बुधवार दोपहर में ग्राम झालरिया निवासी अयाज खान 14 वर्ष, मामेरे भाई रेहान खान 14 वर्ष निवासी चित्तौड़ राजस्थान और जाहिद खान 15 वर्ष गांव के समीप डबरी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तीनों गहरे पानी में डूब रहे थे तब डबरी के पास ही कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने शोर मचाया और हिम्मत दिखाते हुए जाहिद को बाहर निकाल लिया। लेकिन रेहान और अयाज गहरे पानी में समा गए। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में गोताखोर ने दोनों बच्चों के शव बाहर निका लिए। पुलिस ने बताया कि मृतक रेहान खान छुट्टियों में अपने नाना के घर झालरिया आया हुआ था। उसका ममेरा भाई अयाज गांव में ही रहता था। दोनों साथ में खेलते और घूमते थे। बुधवार को उन्होंने अपने दोस्त जाहिद के साथ नहाने का प्लान बनाया था।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *