Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः शीतकाल के प्रारंभ होने से सोमवार से भगवान महाकाल का स्नान गर्म जल से आरंभ किया

शीतकाल के प्रारंभ होने से सोमवार से भगवान श्री महाकालेश्वर जी का स्नान गर्म जल से आरंभ किया गया।

उज्जैन, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शीतकाल के प्रारंभ होने से सोमवार से भगवान श्री महाकालेश्वर जी का स्नान गर्म जल से आरंभ किया गया।

सोमवार को दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर को प्रातःकालीन पंचामृत अभिषेक किया गया। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिला द्वारा सुगंधित द्रव्य एवं चंदन तेल से भगवान का अभ्यंग स्नान कराया गया। तत्पश्चात सुपारी से भगवान की नजर उतारी गई एवं कर्पूर आरती की गई। रुद्र सूक्त का पाठ किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *