Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

यूजेवीएनएल बोर्ड बैठक : धरासू विद्युत गृह की 76 मेगावाट क्षमता की टरबाइन खरीद को मंजूरी

यूजेवीएनएल का प्रतिकात्मक चित्र।

– वर्ष 2024 के वार्षिक लेखों को भी मंजूरी

देहरादून, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) निदेशक मंडल की 130 वीं बोर्ड बैठक गुरुवार काे आयोजित की गई। बैठक में धरासू विद्युत गृह की 76 मेगावाट क्षमता की टरबाइन के विभिन्न कार्यों एवं अतिरिक्त उपकरणों की खरीद करने के साथ ही निगम की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 के वार्षिक लेखों को भी मंजूरी दी गई।

सीमांत जनपद चमोली के तपोवन क्षेत्र में भू-तापीय क्षमता की संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में निगम की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी–प्लासू जल विद्युत परियोजना के विभिन्न सिविल, हाइड्रो–मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रो–मैकेनिकल कार्यों की अद्यतन अनुमानित लागत की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया।

बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए राज्य सरकार की अंश–पूंजी पर 11.04 करोड़ का लाभांश प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त निगम कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 के लिए कार्य निष्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि दिए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन और अध्यक्ष यूजीवीएन लिमिटेड आनंद वर्धन,प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ.आर.मिनाक्षी सुंदरम,सचिव वित्त दिलीप जावलकर के साथ ही इंदु कुमार पांडेय, बी.पी.पांडेय,पराग गुप्ता,प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड डॉ.संदीप सिंघल,निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, निदेशक परिचालन विनय मिश्रा,अधिशासी निदेशक वित्त सुधाकर बडोनी आदि उपस्थित रहे।

———

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *