Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उक्रांद ने किया उत्तराखंड के गांधी बड़ोनी को याद

जयंती पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बड़ोनी को पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

नैनीताल, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल इकाई ने बुधवार को नैनीताल नगर कार्यालय में उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बड़ोनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

केसी उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने बड़ोनी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा के अनुयायी थे और समाज के लिए समर्पित राजनीति में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि राजनीति में पद से नहीं, बल्कि समाज की भलाई और जनता की लड़ाई लड़ने से वास्तविक प्रतिष्ठा मिलती है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बड़ोनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उन्हीं के मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों के कारण राज्य आंदोलन अपने लक्ष्य तक पहुंच सका।

उन्होंने हाल ही में नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में मूल निवासियों की जमीनों पर अतिक्रमण का मामला उठाते हुए शासन-प्रशासन की चुप्पी को चिंताजनक बताया और कहा कि उक्रांद अब चुप नहीं बैठेगा।

उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता जताई। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश पांडे, लीलाधर फुलारा, मनोज साह और सज्जन साह ने भी संबोधित किया। संचालन मदन सिंह बगड़वाल ने किया।

इस अवसर पर धीरेन्द्र बिष्ट, चंद्र प्रकाश साह, संजय गुप्ता, नंदन सिंह, खीमराज बिष्ट, लीला बोरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *