Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

ड्रोन विरोधी अभ्यास में डेनमार्क की मदद करेगा यूक्रेन

कोपेनहेगन, 30 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । यूरोप में हाल ही में कथित रूसी वायुसीमा उल्लंघनों की घटनाओं के बीच डेनमार्क में सुरक्षा तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूक्रेन ने अपने ड्रोन-विरोधी युद्ध विशेषज्ञों की एक टीम डेनमार्क भेजी है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यह दल सहयोगी देशों के साथ संयुक्त अभ्यासों में भाग लेगा और अपने अनुभव साझा करेगा।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे विशेषज्ञों का समूह डेनमार्क में मिशन शुरू कर चुका है। यूरोप में ड्रोन से निपटने का सबसे प्रासंगिक अनुभव आज यूक्रेन के पास है और हम उसे साझा करेंगे।”

उधर, पोलैंड ने भी डेनमार्क की मदद के लिए अपने सैन्य विशेषज्ञ भेजने की घोषणा की है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा, “हमें संतोष है कि डेनमार्क सरकार ने यूरोपीय शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए पोलिश सैनिकों से मदद का अनुरोध किया है और हमने उसे स्वीकार कर लिया है।”

डेनमार्क इन दिनों यूरोपीय नेताओं की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और ऐसे में यह सुरक्षा सहयोग विशेष रूप से अहम माना जा रहा है।

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *