उमरिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव सपरिवार पहुंचे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

उमरिया, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ उमरिया पहुंचे हैं। वे विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करेंगे। मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ओबेरॉय होटल पहुंचेंगे, जहां वे रात विश्राम करेंगे और अगली सुबह टाइगर रिजर्व की सफारी का आनंद लेंगे। जिप्सी और रेस्ट हाउस के कमरे पहले ही बुक किए गए हैं। उमरिया जिले में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा व्यक्तिगत है, इसलिए आधिकारिक कार्यक्रम साझा नहीं किया गया, हालांकि सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। यहां पर किसी को मिलने की भी अनुमति नहीं है।
————-
(Udaipur Kiran) / सुरेन्द्र त्रिपाठी



