Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उमरिया: भीषण कोहरे और ठंड की चपेट में जिला, विजिबिलिटी घट कर हुई 6 मीटर

भीषण कोहरे एवं ठंड की चपेट में जिला विजिबिलिटी घट कर हुई 6 मीटर

उमरिया, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का कहर इस कदर छाया है कि सड़कें सूनी हो गईं हैं और आवागमन लगभग ठप सा हो गया है। रात लगभग दो बजे से कोहरे ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया, जिसके कारण सुबह साढ़े पांच बजे से ही नगर सहित ग्रामीण एवं मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी घट कर 6 मीटर रह गई। हाइवे और अन्य सड़के सूनी नजर आने लगी। नगर के भीतर ही अति आवश्यक कार्य से एक्का दुक्का लोग अपने वाहन से आते – जाते नजर आये। सबसे बड़ी बात यह है कि ठण्ड का भी कहर कम नहीं है, ठंड भी भीषण है। ठंड और कोहरे ने मिलकर जन जीवन को लगभग ठप कर दिया हैं।

मौसम विभाग विशेषज्ञ रजनीश यादव ने बताया कि आज सोमवार को कोहरे के कारण तापमान 5 डिग्री रहा और आने वाले दिनों में जैसे ही कोहरा हटेगा तब पारा और भी तेजी से नीचे जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *