
बांदा, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा में sunday सुबह अलाव ताप रही दो महिलाओं के ऊपर बेकाबू ट्रैक्टर चढ़ गया. हादसे में दाेनाें की मौत हो गई. दोनों रिश्ते में ननद-भाभी थीं. घटना में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि अमरइया पुरवा निवासी पार्वती (45) और परसौली निवासी उनकी भाभी बिट्टी देवी (60) पत्नी भूपत घर के पास अलाव ताप रही थीं. इसी दौरान गांव के ही देव कुमार ट्रैक्टर स्टार्ट कर उसे आगे बढ़ा रहा था कि अचानक वाहन की रफ्तार तेज हो गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अलाव के पास बैठी दोनों महिलाओं पर चढ़ गया. हादसे में दोनों महिलाएं और चालक देव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पार्वती ने दम तोड़ दिया, जबकि बिट्टी देवी को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई. उधर, घायल ट्रैक्टर चालक देव कुमार का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जिसकी हालत भी चिंताजनक है.
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होते ही तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया, जिससे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए. दो महिलाओं की मौत हो चुकी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है. ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है.
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह
