Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अंडर-12 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

अंडर-12 टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट

सिलीगुड़ी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुकांत स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दस दिवसीय अंडर-12 टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से कई क्लब भाग ले रहे है। सुकांतनगर स्थित कुंडू पोखर मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का रविवार सुबह उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार, पार्षद दुलाल दत्त और अन्य लोग मौजूद थे। यह टूर्नामेंट अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। लेट अरुण मजूमदार मेमोरियल चैंपियन, लेट झरना मुखर्जी रनर्स-अप और लेट गजेंद्रनाथ साहा फेयर प्ले ट्रॉफी के नाम से आयोजित यह टूर्नामेंट दस दिनों तक चलेगा। टूर्नामेंट के चेयरमैन दुलाल दत्त, अध्यक्ष विनय कुमार चौधुरी और सचिव अमित पोद्दार है।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कम उम्र के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ावा देना है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *