
– 124 करोड़ की लागत से नगर विकास की तरफ से Prayagraj के अरैल इलाके में यमुना किनारे बनेगा पब्लिक प्लाजा पार्क
Prayagraj, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) . संगमनगरी की पहचान धार्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में जानी जाती है. योगी सरकार द्वारा महाकुम्भ 2025 के भव्य और दिव्य आयोजन ने इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाया. इस भव्य आयोजन के बाद अब कुम्भ नगरी में जापानी और सनातन संस्कृति का मेल भी होगा.
भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी
हजारों किलोमीटर की दूरी और भाषा का अंतर होने के बावजूद भारत की सनातन संस्कृति और जापान की पारम्परिक शिन्तो संस्कृति में अद्भुत समानताएं दिखाई देती हैं. दोनों ही सभ्यताएं प्रकृति को देवतुल्य मानती हैं, आत्मसंयम को सर्वोच्च मूल्य और शांति को जीवन का आधार मानती हैं. इन दोनों संस्कृतियों की मेल की झलक की साक्षी बनने जा रही है कुम्भ नगरी Prayagraj.
यहां जापानी स्थापत्य और सांस्कृतिक प्रतीकों से प्रेरित पब्लिक प्लाजा पार्क निर्माण किया जा रहा है. नगर विकास की तरफ से इसका निर्माण 124 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिसकी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है. सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार राणा बताते हैं कि Prayagraj में यमुना किनारे अरैल क्षेत्र में शिवालय पार्क के नजदीक 3 हेक्टेयर में इसका निर्माण किया जायेगा. नगर निगम Prayagraj को इसका आकलन भेजा गया है. इसमें Indian और जापानी संस्कृति के साझा स्थापत्य के प्रतीकों का इस्तेमाल किया जायेगा.
कला और सौंदर्य में आध्यात्मिकता का संगम
Prayagraj महाकुम्भ के समय धार्मिक और आध्यात्मिक पार्कों का हब बनकर सामने आया. अरैल क्षेत्र में पहले शिवालय पार्क और अब साहित्य पार्क के निर्माण के क्रम में एक नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है. यमुना नदी के किनारे पब्लिक प्लाजा पार्क का निर्माण हो रहा है. कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार राणा का कहना है कि पार्क में 5 जोन बनाए जाएंगे. पार्क के चप्पे-चप्पे में जापान की शिंटो संस्कृति और Indian सनातन संस्कृति के साझा मूल्यों की झलक मिलेगी. पार्क में प्रवेश द्वार के स्थान पर टोरी गेट का निर्माण किया जाएगा जो शिंटो संस्कृति का प्रतीक है. पार्क में जापानी गार्डन का बनेगा, जिसमें मियावाकी वन भी विकसित किया जाएगा.
पार्क में योग और Indian मंदिर वास्तुकला, नृत्य और संगीत की तरह जापान की टी सेरेमनी, इकेबाना और ज़ेन गार्डन में भी आध्यात्मिक भाव झलकता है. इस पार्क के अंदर भी जेन पार्क का निर्माण किया जायेगा. दोनों देशों की कला केवल सजावट नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन और साधना का माध्यम है. समरसता, शांति और विश्व बंधुत्व भारत के “वसुधैव कुटुम्बकम्” और जापान के “वा” दर्शन में एक ही संदेश निहित है जिसकी झलक भी यहां स्थापित होने वाले प्रतीकों में दिखेगी.
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
