Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

झाबुआ: मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनान्तर्गत जिले को मिली पौने तीन करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि

संभल योजना
संभल योजना
संभल योजना

झाबुआ, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश के 7 हजार 227 प्रकरणों में 160 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से किए गए। अंतरण में जिले के 132 हितग्राहियों को 2 करोड़ 75 लाख अनुग्रह सहायता राशि के रूप में प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है, और इस महत्वाकांक्षी योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किए जाते हैं। इस योजनान्तर्गत स्थायी दिव्यांगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी दिव्यांगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, तथा संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिए सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण सम्बल योजनान्तर्गत जिले की विभिन्न जनपदों में घटित हुई दुर्घटना में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता के 6 प्रकरणों में कुल 24 लाख रुपये की राशि, स्थाई दिव्यांगता पर अनुग्रह सहायता के 1 प्रकरण में कुल 2 लाख रुपए, आंशिक दिव्यांगता पर अनुग्रह सहायता के 1 प्रकरण में कुल 1 लाख रुपए और सामान्य मृत्यु पर अनुग्रह सहायता के 124 प्रकरणों में कुल 2.48 करोड़ रुपये की राशि, इस प्रकार कुल 132 हितग्राहियों को कुल 2 करोड़ 75 लाख रुपये राशि का अंतरण किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *