Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

वात्सल्य योजना के तहत बेसहारा बच्चों के खातों में 3 करोड़ 9 लाख रुपये खातों में स्थानांतरित

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों के राशि स्तान्तरित कार्यक्रम में।

-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा

देहरादून, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को दो माह का 3 करोड़ 9 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी की है।

सोमवार को कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत सितंबर 25 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

मंत्री ने बताया कि अक्टूबर माह में 5177 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपये और नवंबर महीने के लिए कुल 5147 लाभार्थियों को 1 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी की उम्र 21 वर्ष की हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाता है।

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *