यूनेस्को ने दीपावली को घोषित किया ‘विश्व अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’, दिल्ली भाजपा में जश्न का माहौल

Indian  जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  अरबिंदो कॉलेज में विचार साझा करते हुए.

New Delhi, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में चल रहे यूनेस्को के सेशन में बुधवार को Indian त्योहार दीपावली को विश्व धरोहर घोषित किए जाने का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस घोषणा से पूरे सनातन समाज में खुशी की अनुभूति हो रही है. अब हर Indian सनातनी का फर्ज है कि दीपावली सदा एक जीवंत त्योहार के रूप में मने.

सचदेवा ने कहा कि दीप जगा कर हर ओर स्वच्छता के साथ रोशनी बिखेर कर लक्ष्मी पूजन का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे कश्मीर से कन्या कुमारी तक पूरा देश एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाता है.

सचदेवा ने कहा कि दीपावली समाज में खुशियां बांटने का पर्व है, यह एक ऐसा दिन है जब हम अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ ही कर्मियों और जरूरतमंदों को उपहार देकर खुशियां बांटते हैं.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस उपलक्ष्य में जब भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार सभी अपने कार्यालयों को आज सांयकाल सजा रहे हैं जगमगा रहे हैं. ऐसे में हमने दिल्ली भाजपा कार्यालय को भी आज सांय से दो दिन सजाने जगमगाने का निर्णय लिया है.

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Leave a Comment