
नोएडा, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब गौतम बुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के सेक्टर 15 ए स्थित घर पर पहुंचे. उन्होंने डॉक्टर महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्जित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए उनके इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की. वह करीब 20 मिनट तक डॉक्टर महेश शर्मा के आवास पर रुके.
इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार एक बजे के करीब डॉक्टर महेश शर्मा के आवास पर पहुंचे. उन्होंने भी उनकी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. नितिन गडकरी करीब आधे घंटे तक डॉक्टर महेश शर्मा के आवास पर रुके. उन्होंने उनके आवास पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की. इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी, विप्लव देव, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, रालोद के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी, मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में देश के गणमान्य लोग, नेता, समाजसेवी, व्यापारी, किसान संगठनों के नेता, व्यापारी संगठनों के नेता और डॉक्टर सांसद महेश के आवास पर पहुंचे तथा उनकी मां के चित्र पर पुष्प पर अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विदित हो कि गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा का बीते 26 नवंबर बुधवार को निधन हो गया था.
उसी दिन Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर पहुंचे तथा उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना देते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उस दिन से आज तक उनके आवास पर देश के बड़े-बड़े नेताओं ,उद्यमियों ,व्यापारियों, समाजसेवी लोगों का आने-जाने का तांता लगा हुआ है. सुबह से ही लोग उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके सेक्टर 15 ए स्थित आवास पर आने शुरू हो जाते हैं. यह सिलसिला देर रात तक चलता है. कल उनके आवास पर Uttarakhand के Chief Minister पुष्कर धामी, Uttarakhand के पूर्व Chief Minister हरीश रावत, पूर्व सांसद राधा मोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे थे.
—————
हिन्दुस्तान/सुरेश
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी
