Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीएम यादव ने किया महाकाल का अभिषेक

नड्डा,यादव और मुख्यमंत्री ने किया महाकाल का अभिषेक
अल्पाहार परोसा

उज्जैन, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अधक्ष्य और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह ने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन दर्शन कर अभिषेक किया और देश की जनता की सुख ,शांति, उन्नति की कामना की।

इसके पश्चात तीनों ने अन्न क्षेत्र जाकर श्रद्धालुओं को अल्पाहार परोसा। स्वयं भी अल्पाहार किया और अपनी प्लेट सभी के साथ अपने हाथों से डस्टबीन में डाली।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *