Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

झाड़ू लगाते केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती एवं सेवा सप्ताह के अवसर पर अपर बागडोगरा में स्वच्छ भारत अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम में गुरुवार को शामिल हुए। मजूमदार ने हाथ में झाड़ू लेकर इस दिन सफाई अभियान में शामिल हुए। बागडोगरा क्षेत्र में सफाई के साथ-साथ शहीद सुभाष थापा की प्रतिमा की भी सफाई की गई।

इस अवसर पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर स्वच्छता और वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी के तहत बागडोगरा क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। दूसरी तरफ, कोलकाता में अमित शाह द्वारा पूजा के उद्घाटन के बारे में उन्होंने कहा कि गृह मंत्री दो पूजा का उद्घाटन करेंगे। वह उत्तर कोलकाता और दक्षिण कोलकाता में पूजा का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सुकांत मजूमदार ने आज एसआइआर पर राज्य सरकार पर भी कटाक्ष किया।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *