Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

केन्द्रीय मंत्री नड्डा 23 दिसंबर को बैतूल में करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

कलेक्टर-एसपी ने मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

– कलेक्टर-एसपी ने मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के बैतूल में आगामी 23 दिसंबर को पुलिस ग्राउंड में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कार्यक्रम की समग्र व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर और प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने सबसे पहले न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठी बाजार में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वीआईपी आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर एसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचे, जहां मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉलों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा तय समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *