Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत

अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत

गाजियाबाद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात को गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। मृतक किन्नरों के साथ रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना मोदीनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा बस्ती में रहने वाले एहसान उम्र 40 वर्ष की बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मोदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एहसान किन्नर समुदाय के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है कि कहीं किन्नरों के साथ रहने की वजह से उनकी हत्या तो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *