इम्फाल वेस्ट में यूएनएलएफ (के) कैडर गिरफ्तार

इम्फाल, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुरक्षा बलों ने इम्फाल वेस्ट जिले के उरीपोक यमबेम लेइकाई क्षेत्र से यूएनएलएफ (के) संगठन से जुड़े एक कैडर को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि गिरफ्तार कैडर लोगों से उगाही में लिप्त था।
गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय लैश्राम प्रोनंजनित सिंह उर्फ जित उर्फ थोंदोनबा के रूप में हुई है, जो सगोलबंद टेरा लौकरकपम लेइकाई का निवासी है। उसे इम्फाल थाना क्षेत्र में की गई एक समन्वित कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।
अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



