हर रीचार्ज पर मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, Jio यूजर्स के लिए अपग्रेड का आसान तरीका
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अब हर जियो यूजर कंपनी के अपग्रेड प्लान्स का चयन करके अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ उठा सकता है। इन प्लान्स में 4G यूजर्स को भी अतिरिक्त डाटा का फायदा मिलता है।

अगर आपके पास जियो नंबर है और आपके 5G फोन में अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ नहीं मिल रहा है, तो संभव है कि आपने ऐसे प्लान का चुनाव किया हो, जो इस सुविधा के लिए योग्य नहीं है। ऐसे में कंपनी ने उन यूजर्स को अपग्रेड का विकल्प दिया है, जो अपने मौजूदा प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।
जिन जियो यूजर्स ने ऐसे प्लान से रीचार्ज किया है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा का लाभ नहीं मिलता, उन्हें मौजूदा प्लान के खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यूजर्स चुनिंदा अपग्रेड प्लान्स को चुनकर तुरंत अतिरिक्त 4G डाटा और अनलिमिटेड 5G डाटा प्राप्त कर सकते हैं। जानिए इन अपग्रेड टैरिफ्स के बारे में:
Jio का ₹51 प्रीपेड प्लान
इस प्लान के साथ, आपके एक्टिव प्लान जितनी ही वैलिडिटी मिलेगी और 4G यूजर्स को रोज़ाना 3GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा। 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है।
Jio का ₹101 प्रीपेड प्लान
यह डाटा ओनली प्लान है, जिसमें 4G यूजर्स को 6GB डाटा मिलता है। वहीं, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा और मौजूदा प्लान के बराबर वैलिडिटी दी जाती है।
Jio का ₹151 प्रीपेड प्लान
यह सबसे महंगा अपग्रेड प्लान है। इसमें 4G यूजर्स को 9GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है।
इन अपग्रेड विकल्पों के साथ, जियो ग्राहक अपने पुराने प्लान की मियाद खत्म होने का इंतजार किए बिना अनलिमिटेड 5G डाटा का आनंद ले सकते हैं।



