Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

राज्य सरकार की विकास योजनाओं का संदेश लेकर सिलीगुड़ी में ‘उन्नयन की पाचाली’ झांकी

‘उन्नयन की पाचाली’ झांकी को शुभारंभ करते मेयर

सिलीगुड़ी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी में ‘उन्नयन की पाचाली’ नामक विशेष झांकी प्रचार अभियान की शुरुआत हुई है।

बुधवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव उपस्थित रहे। उनके साथ डिप्टी मेयर, नगर निगम के कई पार्षद और अधिकारी भी मौजूद थे।

मेयर गौतम देव ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, जैसे स्वास्थ्य साथी, लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, सबुज साथी, खाद्य साथी सहित अनेक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। ‘उन्नयन की पाचाली’ झांकी सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों के साथ-साथ डाबग्राम-फुलबाड़ी और आसपास के अन्य कई इलाकों में भ्रमण करेगी।

मेयर ने आगे कहा कि यह प्रचार अभियान आगामी 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रत्येक वार्ड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर राज्य सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *