ढ़ाई लाख भारतीय मुद्रा के साथ यूपी का युवक नेपाल सीमा में गिरफ्तार

अररिया फोटो:जब्त Indian  करेंसी

अररिया 02 दिसम्बर(Udaipur Kiran) .जोगबनी से नेपाल के तरफ Indian मुद्रा लेकर जो रहे एक Indian नागरिक को नेपाल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया.

जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के डीएसपी कोपिला चुड़ाल के अनुसार, यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के रानी सीमा के एक नंबर बैरियर के समीप की गई है. हिरासत में लिए गए नागरिक की पहचान उत्तरप्रदेश के 25 वर्षीय मनीष यादव के रूप में हुई है.

प्रवक्ता कोपिला चुड़ाल के अनुसार भारत से नेपाल पैदल प्रवेश किए व्यक्ति को शंका के आधार पर रोका गया.चेकिंग के दौरान 500 के 5 नोट गड्डी कुल दो लाख पचास हजार रूपये बरामद किया गया. जिसके बाद इलाका पुलिस कार्यालय रानी में रख कर अनुसंधान पश्चात आगे की कार्यवाही के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय इटहरी भेज दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि नेपाल में एक सौ से ऊपर के Indian मुद्रा पर प्रतिबंध है. लेकिन नेपाल सीमा पर रहे सभी मनी एक्सचेंज काउंटर पर से ही पांच सौ Indian मुद्रा का कारोबार होता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. ऐसे में कभी कभार Indian नागरिक के पास से पांच सौ के नोट मिल जाने के बाद कई तरह के परेशानी का सामना करना पड़ता है.

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a Comment