(अपडेट) केसरिया बौद्ध स्तूप में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं,टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्यमत्री

Chief Minister  अपनी केसरीया दौरे के दौरान
फेसिलीटी सेंटर का निरीक्षण करते Chief Minister
केसरीया स्थित फेसिलीटी सेंटर की फाइल फोटो

पटना, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) .Chief Minister नीतीश कुमार ने आज पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया.Chief Minister ने यहां निर्माण कराए जा रहे ऑडिटोरियम, पर्यटकीय सुविधा आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली.

Chief Minister ने कहा कि इस टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें. केसरिया बौद्ध स्तूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. सेंटर के निर्माण से पर्यटकों को सहूलियत होगी और बौद्ध धर्म के विभिन्न आयामों तथा Bihar के गौरवशाली गाथा को वे जान सकेंगे.

निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में 5डी थियेटर बनाया जा रहा है जहां 48 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा होगी. यहां महत्वपूर्ण बौद्ध शिक्षाओं से संबंधित फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे. यह आगंतुकों के लिए परिचयात्मक क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा. Bihar पेवेलियन बनाया जाएगा जहां Bihar के ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे. राज्य की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शानेवाले शैक्षणिक डिस्प्ले का निर्माण किया जाएगा. यहां 90 से अधिक मूर्तियों को विशेष बॉक्सनुमा संरचनाओं में स्थापित किया जाएगा और खुले क्षेत्रों में कलात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही Bihar के विभिन्न ऐतिहासिक बौद्ध स्मारकों की 8 प्रतिकृतियां भी रखी जाएंगी. इन्हें परिसर के चारों कोनों में स्थापित किया जाएगा.

इसके पश्चात् Chief Minister ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का भ्रमण कर वहां के पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हमलोगों ने केसरिया बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने एवं विकसित करने के लिए अनेक काम कराए हैं. इस परिसर को सुरक्षित रखें, इसका रख-रखाव एवं विकास के लिए कार्य करें. साथ ही पर्यटकीय सुविधाओं का भी ख्याल रखें.

Chief Minister ने ग्राम ताजपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां की चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के विभिन्न भागों की साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा और दवा की उपलब्धता, निःशुल्क टीकाकरण आदि के बारे में वहां के चिकित्सक से बातचीत की. Chief Minister ने वहां मौजूद लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया.

Chief Minister ने कहा कि यहां इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ख्याल रखें. सेंटर से जुड़नेवाली सड़क का और चौड़ीकरण करें ताकि यहां पहुंचने में सहूलियत हो.

Chief Minister ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर के मैदान में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. वहां मौजूद ग्रामवासियों का हालचाल पूछा. जीविका दीदी, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका, ममता कार्यकर्ता, विकास मित्र, तालिमी मरकज और टोला सेवकों से बातचीत की.

इस दौरान Chief Minister ने कहा कि आप सभी अच्छे से काम करते रहें, आपकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है. सभी ने मिल रही सुविधाओं के लिए Chief Minister का आभार जताया.

इसके पश्चात् Chief Minister ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत की और सुविधाओं की जानकारी ली. Chief Minister ने छात्राओं से कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़ाई करें. सरकार आपको ठीक से पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए ख्याल रख रही है.

Chief Minister ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के परिसर में बने पुस्तकालय का उ‌द्घाटन कर निरीक्षण किया.

Chief Minister ने राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया (बालक) के परिसर का जायजा लिया. वहां छात्रों द्वारा आयोजित संगीतमय प्रार्थना, तलवारबाजी, विज्ञान प्रदर्शनी और खेल करतब को देखा. साथ ही मूक-बधिर बच्चियों द्वारा आयोजित नृत्य प्रस्तुति को भी देखा और खुशी व्यक्त की. Chief Minister ने वहां उपस्थित छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया और स्कूल प्रशासन से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के खेलकूद की भी व्यवस्था / साधन उपलब्ध रखें. छात्रों की सभी प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखें.

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Leave a Comment