Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

(अपडेट) अशोकनगर: सिर पर कट्टे से बार कर व्यापारी से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट, आरोपितों पर 10 हजार का इनाम घोषित

अशोकनगर: सर पर कट्टे से बार कर व्यापारी से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट, आरोपितों पर 10 हजार का इनाम घोषित

अशोकनगर, 3 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में दिन दहाड़े व्यापारी के सिर पर कट्टे से बार कर 20 लाख की लूट की बड़़ी वारदात घट गई।वारदात को लेकर अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी राजीव मिश्रा ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, एवं जल्द आरोपितों को पकडऩे की बात की गई है।

जिले के शाढ़ौरा थाना अंतर्गत बुधवार को व्यापारी के साथ 20 लाख की लूट उस वक्त कर की गई जब शाढौरा के व्यापारी नीरज साहू जो की अशोकनगर से अपने खरीद के भुगतान करने के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान आइसीआइसीआइ बैंक से लेकर शाढ़ौरा के लिए निकले थे के लिए शाढ़ौरा से 1 किलोमीटर पहले रेलवे फाटक के नजदीक दो नकाबपोश मोटरसाइकिल वालों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर उनके साथ मारपीट कर जबरदस्ती की और उनकी डिग्गी में से ताला तोडक़र 20 लाख रुपए लूट ले गए। नीरज ने काफी प्रयास किया काफी देर तक उनके बीच मारा पिटाई हुई जब लुटेरों को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने उल्टे कट्टे से सिर पर बार कर उनको घायल कर रुपये लूट ले गए। वारदात की खबर क्षेत्र में फैलते ही व्यापारियों में चिंता और भय का वातावरण बन गया।

वारदात की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है नजदीक में लगे स्कूलों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, इस तरह की शाढ़ौरा में पहली लूट की बढी वारदात सामने आई है सभी व्यापारी चिंतित है और व्यापारियों को कहना है की शाढौरा में केवल एक राष्ट्रीय कृत बैंक है जिस कारण से इससे व्यापारियों को पेमेंट लेने अशोकनगर जाना पड़ता है।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *