Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

(अपडेट) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सूर घाट और मुनक नहर पर छठ की तैयारियों का किया निरीक्षण

छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को सूर घाट का दौरा करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों के तहत बुधवार को वजीराबाद स्थित सूर घाट और उत्तरी दिल्ली स्थित प्रेमबाड़ी पुल से एयू ब्लॉक तक मुनक नहर के किनारे बन रहे छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने घाट निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई- स्वच्छता आदि की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री सबसे पहले सूर घाट पहुंची। वहां निरीक्षण के दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा व विधायक अभय वर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश दिया कि घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि छठ पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा चूंकि इस घाट पर लाखों श्रद्धालु आएंगे, इसलिए यहां यातायात व्यवस्था के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जाएं।

मुख्यमंत्री इसके बाद मुनक नहर पहुंची, जहां छठ व्रतधारियों के लिए बड़े स्तर पर घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरे में उनके साथ स्थानीय पार्षद अमित नागपाल, समाजसेवी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वहां बन रहे घाटों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका निर्माण इस तरह से किया जाए कि किसी भी व्रतधारी को परेशानी न हो। घाटों पर सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री के अनुसार हरियाणा से निकलकर दिल्ली से गुजरने वाली मुनक नहर पर छठ पूजा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जिससे पहले भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। लेकिन इस वर्ष, सरकार ने समय रहते सफाई अभियान, डिसिल्टिंग कार्य और घाट निर्माण प्रारंभ कर दिया है। अब तक यहां से ट्रकों के माध्यम से सिल्ट हटाई जा चुकी है और यह कार्य तेजी से जारी है ताकि छठ पर्व पर कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन न होकर, स्वच्छता, संस्कृति और सुशासन का प्रतीक बने। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभाव रूप से कार्यरत है कि हर श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सके। दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तत्परता, कार्यकुशला व समर्पण भाव से कार्य कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *