(अपडेट) धूल प्रदूषण को खत्म करने के लिए वॉल टू वॉल सड़कों का निर्माण जारी : रेखा गुप्ता

शालीमार बाग में परियोजनाओं का उद्घाटन करती Chief Minister  रेखा गुप्ता

New Delhi, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में प्रदूषण को प्रभावी और स्थायी रूप से नियंत्रित करने के लिए कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है. उन्होंने बताया कि धूल प्रदूषण को खत्म करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिल्ली में वॉल टू वॉल सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विधायकों को विशेष रूप से करोड़ों रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनता की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है. नागरिकों को धूल और धुएं को कम करने के लिए अपनी भूमिका समझनी होगी और उसके अनुरूप कदम उठाने होंगे.

Chief Minister ने यह जानकारी शुक्रवार को शालीमार बाग विधानसभा के दौरे के दौरान दी, जहां उन्होंने सड़क निर्माण, नालों की मरम्मत, सीवर लाइन बिछाने, हाई मास्ट लाइटों की स्थापना, पार्कों के पुनर्विकास और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन और निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने में उड़ती धूल की बड़ी भूमिका है, इसलिए सड़कों के किनारों पर धूल को स्थायी रूप से नियंत्रित करने के लिए वॉल टू वॉल सड़कें एक प्रभावी समाधान हैं.

उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में सड़क बनाते या मरम्मत करते समय यह सुनिश्चित करें कि सड़कें वॉल टू वॉल तैयार हों. Chief Minister ने यह भी स्पष्ट कहा कि यदि इस कार्य के लिए और फंड की आवश्यकता होगी तो वह भी तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा.

Chief Minister ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदूषण को लेकर कोई गंभीर योजना नहीं बनाई और न ही सड़क निर्माण पर पर्याप्त ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने न सड़कों की उचित चौड़ाई सुनिश्चित की और न ही धूल नियंत्रण पर ध्यान दिया. वे केवल बयानबाजी और विज्ञापनों तक सीमित रही. इसका परिणाम आज दिल्ली को भुगतना पड़ रहा है.

Chief Minister ने कहा कि उनकी सरकार ने स्पष्ट संकल्प ले लिया है कि प्रदूषण का स्थायी समाधान किया जाएगा. इसके लिए पर्याप्त बजट रखा गया है और विशेषज्ञों की सलाह पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

Chief Minister ने बताया कि छोटे-छोटे उपाय भी प्रदूषण रोकने में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रहे हैं. सरकार द्वारा रात में गश्त करने वाले चौकीदारों को इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे सर्दियों में लकड़ी या कूड़ा न जलाएं. इसके अलावा प्रेस करने वाले लोगों को बिजली या गैस से चलने वाली प्रेस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.

आज शालीमार बाग क्षेत्र के दौरे के दौरान Chief Minister ने बीएच ईस्ट में नालियों और गलियों के आरएमसी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने सीसी ब्लॉक में नई पानी की लाइन बिछाने, सड़कों और नालों के आरएमसी निर्माण, पार्कों के विकास तथा नए सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी योजनाओं का शुभारंभ किया. Chief Minister ने सीनियर सिटिजन बिल्डिंग की स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्य समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं.

Chief Minister ने सहीपुर गांव में जोहड़ की बाउंड्री वॉल निर्माण, नई सीवर लाइन बिछाने और अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है. इसके बाद Chief Minister ने बीके 1 और बीके 2 ब्लॉक्स में नई लेन और ड्रेन का निर्माण, नई सीवर लाइन, हाई मास्ट लाइटें, पार्कों का पुनर्विकास, स्विमिंग पूल क्षेत्र का निरीक्षण, पुलिस कॉलोनी में सड़क और नालों का निर्माण तथा पार्क में जिम, प्ले स्टेशन और सोलर लाइट्स की स्थापना जैसे कई कार्यों का शुभारंभ किया.

Chief Minister ने कहा कि दिल्ली के सभी क्षेत्रों में विधायकों के माध्यम से विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं. राजधानी को विकसित दिल्ली बनाना हमारी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a Comment