
पटना, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सारण पुलिस और अपराधी के बीच Monday सुबह मुठभेड हुई. जिसमें पुलिस टीम ने जवाबी फायर करते हुए कुख्यात अपराधी शिकारी राय को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.
सारण के वरीय Superintendent of Police डॉ कुमार आशीष ने बताया कि दिनांक-30.11.2025 को नगर थानान्तर्गत छोटी तेलपा में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 675/25 प्रतिवेदित है. घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों के शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु उनके द्वारा एएसपी सदर के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर एक अपराधी नन्द किशोर राय उर्फ शिकारी राय को अख्तियारपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो इसके द्वारा दरियापुर बिसही निवासी भीषम राय उर्फ आजाद सिंह की हत्या की बात स्वीकार की गयी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार को बिशनपुर ढाला के पास के बगीचा में छुपा कर रखने की बात बताई गयी तथा पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की भी बात बताई गयी.
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा उक्त हथियार की बरामदगी हेतु बिशनपुर बगीचा पहुंची, इसी दौरान पकड़ाये अपराधकर्मी शिकारी राय द्वारा हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया. तदोपरांत पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें 01 गोली कुख्यात अपराधकर्मी शिकारी राय के पैर में लगी और वह घायल हो गया और मौके पर पकड़ा गया.
घायल अपराधकर्मी का प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के पदाधिकारी पु०अ०नि० सुमन कुमार घायल हो गए है, जिनका प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है. अग्रत्तर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी शिकारी राय एवं मृतक भीषम राय उर्फ आजाद सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है.
इसी क्रम में वरीय Superintendent of Police , सारण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उक्त अपराधकर्मी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलवायी जायेगी.
गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-
1. मुफस्सिल थाना कांड सं0-347/18, दिनांक-26.08.18, धारा-399/402/414 भा.द.वि. एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्टा
2. परसा थाना कांड सं0-45/18, दिनांक-20.03.18, धारा-302/120 (बी)/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट.
3. गरखा थाना कांड सं0-489/18, दिनांक-08.11.18, धारा-341/323/379/504/34 भा.द.वि. .
4. गरखा थाना कांड सं0-500/17, दि0-22.12.17, धारा-399/402 भा.द.वि. एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट 30(a) बि.म.न.उ. एक्ट.
5. गरखा थाना कांड सं0-210/18, दिनांक-23.05.18, धारा-399/402/413/414/420/467/468/471 भा.द.वि..
6. भगवानबाजार थाना कांड सं0-391/17, दिनांक-11.10.17, धारा-309/402 भा.द.वि. 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट.
7. दरियापुर थाना कांड सं0-230/18, दिनांक-23.07.18, धारा-396 भा.द.वि. 27 आर्म्स एक्ट. (पकड़ाये अभियुक्त एवं मृतक का अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है.)
> बरामद सामानों की सूची :
पुलिस ने अपराधी के पास से दो पिस्टल, 8 जिन्दा कारतूस, दो खोखा, तीन मैगजीन और घटना के समय प्रयुक्त कपड़ा किया हुआ कपड़ा बरामद किया है.
—————
(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त
