Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

(अपडेट) मेट्रो ट्रेन से विकास को लग जाते हैं पंख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मेट्रोल का शुभारंभ कार्यक्रम
भोपाल मेट्रोल का शुभारंभ कार्यक्रम

– मुख्यमंत्री ने साझा किए मेट्रो ट्रेन सफर के अनुभव,बोले- ऊंचाई पर निर्मित मेट्रो ट्रेक से सफर करते हुए भोपाल की सुंदरता देखने का अनुभव बेजोड़

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो ट्रेन से शनिवार की शाम सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर का सफर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उनके साथ यात्रा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स मेट्रो रेल स्टेशन पर उपस्थित नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि मेट्रो ट्रेन से विकास को पंख लग जाते हैं। इससे शहर के विकास की नई कहानी शुरू हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफर के दौरान अनेक यात्रियों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। उन्होंने भोपाल की इस मेट्रो ट्रेन यात्रा में अपना अनुभव बताते हुए कहा कि ऊंचाई पर बने ट्रेक से ट्रेन यात्रा करते हुए दोनों ओर शहर की हरियाली और सुंदरता देखने का अनुभव भी अपने आप में बेजोड़ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में यह शहरी ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ी सौगात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी यात्रियों सहित एम्स आने वाले रोगियों और नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण सुविधा है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर मेट्रो से जुड़े हर कार्य के लिये केंद्र सरकार आवश्यक धनराशि भी प्रदान कर रही है। मध्य प्रदेश में शहरी विकास योजनाओं में भारत सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज ही 262 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ पर समस्त राज्य की जनता को बधाई दी।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भोपाल को मिली इस विशेष सुविधा को समय की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन प्रारंभ होने पर बधाई दी। इस अवसर पर भोपाल मेट्रो रेल कार्पोरेशन के पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल में किया मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ

इससे पहले केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम भोपाल के सुभाष नगर मेट्रो ट्रेन स्ट्रेशन से हरी झंडी दिखाकर 7 किलोमीटर ट्रेक में चलने वाली मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री खट्टर ने अनेक जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर हरी झंडी दिखाकर एम्स के लिए ट्रेन को रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से मेट्रो ट्रेन संचालन के संबंध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं। भोपाल में मेट्रो ट्रेन परियोजना के प्रथम चरण में इस ट्रेक पर नियमित मेट्रो ट्रेन संचालन प्रारंभ किया गया है। भोपाल में लगभग 30 कि.मी. लंबाई में मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *