Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

(अपडेट) सिवनीः कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमन होटल के पीछे जुआ–सट्टा खेलते 26 आरोपी धराए

Seoni: Police launch a major crackdown on gambling and betting in the urban area, arresting 23 accused and continuing proceedings.

सिवनी, 15 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कोतवाली पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सोमवार की शाम को अमन होटल के पीछे दबिश देकर कुल 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 15 जुआरी एवं 11 सटोरियों को रंगेहाथों पकड़ा गया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अमन होटल के पीछे कुछ लोग रुपये–पैसों का दांव लगाकर हार–जीत का खेल खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद तत्काल पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की गई और मौके पर दबिश देकर आरोपितों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से तीन जुआ फड़ों से कुल 4,700 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए, जबकि सटोरियों के पास से 5,900 रुपये नकद एवं सट्टा पट्टी बरामद की गई। मामले में आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं सट्टा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सटोरियों एवं जुआरियों में विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ–सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *