Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

काली पूजा पंडाल में हंगामा, महिला पुलिस कर्मी पर पत्रकार को थप्पड़ मारने का आरोप

अलीपुरद्वार थाना

अलीपुरद्वार, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अलीपुरद्वार जंक्शन स्थित एनएफ रेलवे बिल्डर्स एसोसिएशन के काली पूजा पंडाल में बुधवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा करने लगे। पहले उनके बीच कहासुनी हुई और देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन इस बीच घटना की कवरेज कर रहे एक पत्रकार को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का गंभीर आरोप सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्रकार अरिंदम सेन घटना की तस्वीरें और वीडियो ले रहे थे, तभी वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें कॉलर पकड़कर भीड़ से बाहर खींचा और उनके परिवार (पत्नी व बेटी) के सामने ही थप्पड़ मार दिया। पत्रकार का आरोप है कि जब उन्होंने खुद को मीडिया कर्मी बताया, तब भी पुलिसकर्मी ने उनकी बात नहीं सुनी, बल्कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनकी पत्नी को जेल में डालने की धमकी भी दी।

इस घटना से जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी बढ़ गई है। पत्रकार की पत्नी ने भी घटना की कड़ी निंदा की है।

इस बीच, एनएफ रेलवे बिल्डर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बादशा राय ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *