Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

रोहतक में पुल के नीचे गौशाला की तारबंदी तोड़ने पर हंगामा

फोटो कैप्शन 13आरटीके3ः एचएसवीपी द्वारा हटाए गए गौशाला बाडे की दोबारा से तारबंदी करते जयहिंद सेना प्रमुख नवीन व पशु प्रेमी।

एचएसवीपी विभाग द्वारा तोड़ा गया था अस्थाई तौर पर स्थापित किया गया पशुओं का बाडा

गौशाला समिति ने लगाया लाखों रूपये के नुकसान करने का आरोप, नवीन जयहिंद ने दोबारा बाड़े पर की तारबंदी

रोहतक, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पास पुल के नीचे स्थापित गौशाला के बाडे को हटाने को लेकर विवाद छिड गया है। गौशाला सेवा समिति ने विभाग की इस कारवाई पर सवाल उठाए और कहा कि बाड़ा हटाने से पहले एचएसवीपी द्वारा कोई नोटिस नहीं दिया गया है और जिस तरह से विभाग द्वारा बाडा हटाने को लेकर कारवाई की गई है, उससे गौशाला सेवा समिति को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।

बाडे़ में करीब 750 गाय थी और यह सभी गाय अब सडक़ों पर घूमने पर मजबूर हैं। वहीं एचएसवीपी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे गायों के लिए स्थान निर्धारित किया गया था, लेकिन समिति द्वारा पुल के साथ साथ जमीन पर अवैध कब्जा कर बाड़ा बना लिया गया था, जिसे हटाया गया है। शनिवार को समाजसेवी नवीन जयहिंद समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और एचएसवीपी द्वारा की गई इस कारवाई का कडा़ विरोध जताया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस व पशु प्रेमियों की जमकर आपस में बहस भी हुई। नवीन जयहिंद ने दोबारा से बाडे की तारबंदी भी कर दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गौ सरंक्षण के बडे बडे दावे कर रही है, वहीं दूसरी और गायो के लिए बनाए गए बाडे को तुड़वा रही है।

बाडे़ में करीब 750 गाय थी और अब यह सभी बेजुबान सडक़ों पर धूमने पर मजबूर है। सडको पर पशु रहेगे तो हादसों की बढऩे की संभावना है। एचएसवीपी द्वारा की गई यह कारवाई सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वह जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर रहे है, वह सिर्फ बेघर पशुओं के लिए ही बाडा तैयार कर रहे है, ताकि बेजुबान सडक़ों पर ना घूमे और हादसो में कमी आ सके, लेकिन विभाग तानाशाही रवैया अपनाएं हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मंगलवार को उपायुक्त से भी मिलेगे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *