Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

आसनसोल में हनुमान की पुण्यतिथि के पोस्टर को लेकर बवाल

दीवारों पर लगे पोस्टर

आसनसोल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

आसनसोल के अपकार गार्डेन में एक पोस्टर विवाद का विषय बन चुका है. पोस्टर में हनुमान जी की पुण्यतिथि पर भंडारे के आयोजन का उल्लेख है। पोस्ट के बारे में खबर फैलते ही पूरे इलाके में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग पोस्टर में हनुमान जी की पुण्यतिथि लिखे जाने पर पर सवाल खड़े करने लगे। उनका कहना था कि यह जगजाहिर है कि राम भक्त हनुमान जी अमर थे। ऐसे में हनुमान जी की पुण्यतिथि लिखना सरासर गलत है।

उधर आयोजनकर्ता प्रदीत बनर्जी उर्फ़ पपाई ने बताया कि एक वर्ष पहले उनके इलाके मे एक (बंदर) हनुमान की विधुत करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उस बंदर की इलाके में ही एक समाधि बना दी और उस समाधि पर पूजा अर्चना शुरू कर दी। समाधि के इर्द-गिर्द भगवान हनुमान की फोटो भी लगी है। उन्होंने कहा कि उस हनुमान (बंदर) की मौत के एक वर्ष पूरे होने पर उन्होंने हनुमान जी की पहली पुण्यतिथि का आयोजन किया है। इस मौके पर उन्होंने एक भंडारे का आयोजन भी किया है। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को भंडारे का आयोजन होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *