गुरुग्राम में 13 व 14 दिसंबर को एक केन्द्र पर होगी यूपीएससी की परीक्षा

गुरुग्राम में यूपीएससी की Examination  को लेकर बैठक लेते एएलसी कुशल कटारिया.

-यूपीएससी की Examination ओं की तैयारियों को लेकर एडिशनल लेबर कमिश्नर ने ली बैठक

गुरुग्राम, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिला में 13 और 14 दिसंबर को संघ लोक सेवा आयोग की आयोजित होने वाली कम्बाइंड सेक्शन ऑफिसर्स (ग्रेड- बी) एलडीसीई फॉर द ईयर्स ऑफ 2025 एंड कम्बाइंड स्टेनोग्राफर्स (ग्रेड-बी/ग्रेड-1) एलडीसीई फॉर द ईयर 2019, 2020, 2021 Examination को लेकर गुरुवार को एडिशनल लेबर कमिश्नर (एएलसी) कुशल कटारिया ने बैठक ली.

लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने Examination के सफल आयोजन के लिए संबंधित सेंटर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है. अधिकारी सुनिश्चित करें कि Examination के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो. Examination के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा. किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले. उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को संघ लोक सेवा आयोग की Examination 2 शिफ्ट, जबकि 14 दिसंबर को एक शिफ्ट में Examination आयोजित की जाएगी. इसके लिए जिला में एक केंद्र बनाया गया हैं. उन्होंने बताया कि यह Examination तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. पहला चरण सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक व तीसरा चरण 14 दिसंबर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा. उन्होंने बताया कि 13 और 14 दिसंबर को होने वाली लिखित Examination के लिए एक केन्द्र पर 47 विद्यार्थी Examination देंगे.

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment