Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WORLD

अमेरिका ने यूक्रेन को 15 वर्षों के लिए ‘मजबूत’ सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा : जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

कीव, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका ने यूक्रेन को 15 वर्षों के लिए “मजबूत” सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें आगे बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है। हालांकि, कीव इससे अधिक लंबी अवधि की गारंटी चाहता है।

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद जोर दिया कि सुरक्षा गारंटी के तहत अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी जरूरी है, हालांकि रूस पहले ही इस प्रस्ताव को खारिज कर चुका है। जेलेंस्की के मुताबिक बिना ठोस सुरक्षा गारंटी के युद्ध को वास्तव में समाप्त नहीं माना जा सकता, क्योंकि भविष्य में फिर से आक्रामक कार्रवाई का खतरा बना रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने ट्रंप से 30 से 50 वर्षों तक की सुरक्षा गारंटी पर विचार करने का आग्रह किया है। इस बीच रूस की ओर से हमले जारी हैं, जिससे शांति की संभावनाओं पर सवाल बने हुए हैं।

फ्लोरिडा में हुई इस बैठक के बाद ट्रंप ने दावा किया था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर समझौता पहले से कहीं अधिक करीब है। जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध समाप्ति की योजना में अभी भी कुछ अहम मुद्दे अनसुलझे हैं, जिनमें क्षेत्रीय सवाल और रूस के कब्जे वाले जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र का भविष्य शामिल है।

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *