Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तराखंड ने सहकारिता के क्षेत्र में बनाई नई पहचान : धन सिंह

ऋण के चैक वितरित करते हुए

हरिद्वार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सहकारिता विभाग की ओर से ऋषिकुल मैदान में आयोजित सहकारिता मेले 2025 के चौथे दिन स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक एसईजी एवं महिला समूह को सहकारिता से जोड़ना है तथा प्रदेश में स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पूरे देश में किए जाने का लक्ष्य है,जिससे कि स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तर पर भी पहचान हो।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है तथा अब तक सहकारिता से 30 लाख लोगों को जोड़ जा चुका है तथा सहकारिता में 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण रखा गया है जिसके तथा वर्तमान में कॉपरेटिव सोसाइटी के चुनाव में 250 महिलाएं अध्यक्ष पद पर चुनी गई है तथा 160 महिलाएं उपाध्यक्ष एवं 2500 महिलाएं सहकारिता बोर्ड में चुनी गई है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता को मजबूत करने के लिए हर गांव में एक एक सोसाइटी बनाने एवं 1200 नई सोसाइटी बना रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में सहकारिता विभाग को अलग विभाग बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर जिले में 3 लाख लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य है, राज्य में निरंतर लखपति दीदी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न योजनों के पात्र व्यक्तियों को चौक वितरण किए गए जिसमे अलंकारिक मत्स्य जीवी समिति को 15.60 लाख, गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह को 6 लाख तथा सहकारिता मत्स्य जीवी समिति मानिकपुर आदमपुर ब्लॉक भगवानपुर को उत्कृष्ट मत्स्य प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र दिया गया तथा दिन दयाल उपाध्याय सहकारिता किशन योजना के अंतर्गत 10 लोगों को ऋण के चैक वितरित किए गये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मलखम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा छात्र छात्राओं द्वारा योग अभ्यास सहित विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामना दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर निबंधक सहकारिता विभाग एडी शुक्ला, सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी, सुशील त्यागी एवं पूर्व सहकारिता के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने भी अपने विचार रखे गए। इस दौरान जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, जिला सहायक निबंधक सहकारिता मोनिका चुनेरा, जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक सौ सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *