Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तरकाशी: मांस में मरी मकड़ी मिलने से हिंदू संगठनों काटा हंगामा

एक कैंटेनर में मिली मरी मकड़ी , खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

उत्तरकाशी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तरकाशी के एक मीट की दुकान में मांस में मखी और मकड़ी मिलने पर हंडकम मंच गई जिसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा काटा।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच कर खराब मांस को जब्त कर बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

गुरूवार को हिन्दू संगठनों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने स्वयं जोशियाडा में पहुंच कर कंटेनर चैक किया जिससे पता चला कि वह मांस खराब है । उन्होंने इस बात की जानकारी सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी। जिसके बाद विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे । जांच में मांस खराब पया गया और खराब मांस को पुलिस कोतवाली उत्तरकाशी लाया गया जिसके बाद खराब मांस को दफनाया गया और मीट बेचने वाले दुकानदार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

बता दें कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में मांस की दुकानों में कटा मांस पौड़ी जिले के श्रीनगर से कंटेनर पर सडा – गला मांस पहुंचा जा रहा। इधर घटना की सूचना पर सीओ जनक सिंह पंवार के समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में जिन लोगों को लाइसेंस मिले है उनको मांस श्रीनगर साल्ट हाउस से आता है। लेकिन जिस कंटेनर से मांस लाया गया वह ठीक नहीं है न तो उसमें आईस है । उसमें मखी आदि चीजें देखी गई ।

वहीं सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी उत्तरकाशी अश्वनी सिंह ने बताया कि हिन्दू संगठनों ने मीट -मांस के तीन कैंटीनर पकड़े गए जिसमें मांस कटा हुआ था जिसकी गुणवत्ता परेखी गई एक कैंटेनर में मरी हुई मकड़ी पाये जाने के चलते मांस को दफना दिया या गया और उन पर नियमानुसार कार्यवाही चल रही है। इधर हिंदू संगठन के दिनेश पंवार ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र में मांस की दुकानों को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर में बाहरी जनपदों से कटा हुआ मांस आ रहा है । जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है । फ्रिज में न बर्फ डाला गया और साथ में मक्खियों से पूरा कंटेनर भर पड़ा था ।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *