Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

काकद्वीप में मां काली की मूर्ति तोड़फोड़, गोपीबल्लभपुर में हुआ विरोध

आदि फ्रेंड्स क्लब

झाड़ग्राम, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । काकद्वीप में स्थानीय मंदिर में मां काली की मूर्ति तोड़फोड़ का आरोप लगते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में गोपीबल्लभपुर के आदि फाइव राइफल फ्रेंड्स क्लब ने मोर्चा संभाला।

क्लब की ओर से कहा गया कि धार्मिक स्थलों के प्रति इस तरह का असभ्य व्यवहार समाज में अशांति फैलाता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोग भी मंदिर के पास शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए समाज के सभी लोगों को जागरूक रहना चाहिए।

घटना के समय मूर्ति तोड़ने वाले व्यक्ति या उनका उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *