Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

इथोपिया में गूंजा ‘वंदे मातरम’…., प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

वंदे मातरम गाते इथोपियाई गायकों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री मोदी
वंदे मातरम गाते इथोपियाई गायकों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री मोदी

अदीस अबाबा, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में इथोपियाई गायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत वंदे मातरम् से किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जुटे और तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित रात्रिभोज में इथियोपियाई कलाकारों की ओर से ‘वंदे मातरम’ की मधुर प्रस्तुति सुनना एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण था, खासकर ऐसे समय में जब भारत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी वंदे मातरम का गीत सुनने के बाद हाथ उठाकर तालियां बजाते हुए नजर आए। उनके साथ इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे और उन्होंने भी तालियां बजाकर प्रस्तुति की सराहना की।

इथोपिया के राष्ट्रगान में भी भारतीय राष्ट्रगीत वंदे मातरम की तरह मातृभूमि को मां के रूप में संबोधित किया गया है, जो भारतीय राष्ट्रीय गीत से भावनात्मक समानता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के पर भारत सरकार ने 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव कार्यक्रम कर रही है।

————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *