वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा, प्रधानमंत्री के लोकसभा में उद्बोधन ने जगाई नई चेतना

डॉ. संजय कुमार ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता.

मंडी, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जयराम ठाकुर ने संसद में वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी उद्बोधन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के राष्ट्रीय महत्व, उसकी ऐतिहासिक भूमिका और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए अद्वितीय योगदान को अत्यंत गरिमा और स्पष्टता के साथ सामने रखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण प्रसंग भी याद दिलाया कि सरोजिनी बोस ने वंदे मातरम पर लगे प्रतिबंध के विरोध में चूड़ियाँ न पहनने का संकल्प लिया था—यह उस समय देश की राष्ट्रीय भावना, आत्मसम्मान और इस गीत के प्रति जनमानस की गहरी निष्ठा का प्रतीक है. प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि वंदे मातरम ने करोड़ों Indian ों में स्वतंत्रता की ज्योति जगाई और यह गीत आज भी राष्ट्र की आत्मा से गहराई से जुड़ा है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाना राष्ट्रीय चेतना को दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कदम था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में इस ऐतिहासिक सत्य को निर्भीकता से उजागर कर राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान किसी दल की राजनीति का विषय नहीं, बल्कि भारत की पहचान और गौरव का प्रश्न है. जयराम ठाकुर ने कहा कि Himachal Pradesh सहित देश की जनता वंदे मातरम की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है.

सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने Indian जनता पार्टी की सदस्यता ली है. पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया. डॉ संजय इस समय पच्चीसी खेल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और Himachal Pradesh डॉजबॉल खेल संघ के चैयरमेन हैं. इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर भी उपस्थित रहे.

भाजपा में शामिल होने को लेकर संजय ने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है लेकिन Indian जनता पार्टी की विचारधारा से वे काफी प्रभावित हैं और पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं. उन्होंने पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा सर्वमान्य नेता होना ही मंडी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है.

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Leave a Comment